Oasis News
आम चुनावलेटेस्ट न्यूज

West Bengal Election 2026 Results: ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में फिर हंगामा, TMC का आरोप- ‘स्ट्रॉन्ग रूम के पास गईं BJP के झंडे वाली कारें’

Election News: पश्चिम बंगाल में मतगणना का समय 24 घंटे से भी कम रह गया है. ऐसे में फिर से राज्य में हंगामा देखने को मिला है. इस बार यह हंगामा ममता बनर्जी की विधानसभा भवानीपुर में हुआ है. आरोप है कि स्ट्रांग रूम में बीजेपी झंडे लगी वाली कारें घुसने की इजाजत दी गई.

घटना इलाके के सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में हुई है. इस दौरान ममता बनर्जी चार घंटे तक धरने पर बैठी रहीं. ममता ने बिना इजाजत लोगों के घुसने का आरोप लगाया. राज्य में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल सकती है. क्योंकि पार्टियों की तरफ से स्ट्रांग रूम की सिक्योरिटी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

टीएमसी कार्यकर्ता का आरोप- आर्मी जीप में बीजेपी का झंडा लगा थान्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा कि पुलिस अपना काम ठीक से कर रही थी. पुलिस तो साइकिलों की भी जांच कर रही थी. तभी एक कार अंदर घुसी. हमने आर्मी जीप में BJP का झंडा देखा. उसे बिना जांच के ही आगे जाने दिया गया. तभी हमने इस पर आपत्ति जताई.

एक अन्य कार्यकर्ता ने बताया कि गाड़ी अंदर चली गई. वह एक सफेद रंग की गाड़ी थी. इसके आगे BJP का लोगो लगा था. पीछे Army लिखा हुआ था. पुलिस ने गाड़ी की जांच नहीं की. किसी भी गाड़ी को अंदर जाने की इजाजत कैसे दी जा सकती है?

चुनाव आयोग ने दी सफाई

 

वहीं इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग के सीनियर अधिकारी ने बताया कि कार हरीश मुखर्जी रोड से गुजर रही थी. सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस चेंकिंग के बाद उसमें कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर उसे जाने दिया गया. इधर, राज्य में कई जगह इसी तरह स्ट्रांग रूम के बाहर लगातार हंगामा हो रहा है.

 

सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

 

4 मई यानी सोमवार को फालटा विधानसभा को छोड़ कर राज्य की 293 सीटों पर पर मतगणना होगी. इसके अलावा अन्य चुनावी राज्यों के नतीजे भी आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी

Related posts

बीजेपी मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम का किया ब्लास्ट ?

oasisadmin

पाकिस्तानी घुस कैसे आते भारत में बोलते ही लड़के ने बोला हिंदू राष्ट्र होता तो ऐसा नहीं होता

oasisadmin

khabar din bhar

oasisadmin

Leave a Comment