Oasis News
इंटरनेशनल

US-Israel-Iran War LIVE: ईरानी विमान पर US का हवाई हमला, राहत सामग्री लेने भारत आने वाला था जहाज

US-Israel-Iran War LIVE: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को 31 दिन हो गए हैं. सीजफायर के लिए अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के सामने कड़ी शर्तें रखी हैं. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ऐलान किया है कि दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं. डार ने ये भी बताया कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता कराने जा रहा है.

 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के मुमकिन तरीकों पर बातचीत की. हम इस बात पर सहमत हुए कि ये युद्ध किसी के पक्ष में नहीं है और इससे सिर्फ मौतें और विनाश ही होगा. इस चुनौती से भरे समय में मुस्लिम उम्माह की एकता बहुत जरूरी है.’

 

एक तरफ पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता कराने के दावे कर रहा है. दूसरी तरफ, तेहरान में हमले जारी हैं और बुनियादी ढांचे पर हमलों के बाद कुछ हिस्सों में बिजली काट दी गई है.

 

Related posts

ट्रंप ने फिर दी गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी जनता ने क्या कहा

oasisadmin

एशियन फाइनेंशियल फोरम सफलतापूर्वक संपन्न: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंथन

oasisadmin

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक समझौतों की दिशा में बढ़ाया कदम, वैश्विक व्यापार नीति में बदलाव के संकेत

oasisadmin

Leave a Comment