Oasis News
खेल जगत

RCB vs SRH, IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने जड़ दी 33 गेंदों पर फिफ्टी, आरसीबी जीत के करीब

RCB vs SRH Live Cricket Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज (28 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट दिया. टारगेट का पीछा करते हुए

आरसीबी ने 3 विकेट खो दिए हैं. विराट कोहली और टिम डेविड क्रीज पर हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी.

रनचेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने फिल साल्ट का विकेट सस्ते में गंवा दिया. साल्ट तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे. यहां से इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को संभाल लिया. देवदत्त ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. इस दौरान देवदत्त ने 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. देवदत्त को हर्ष दुबे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया.

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 18 रनों के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. अभिषेक 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने. फिर डफी ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड (11 रन) को भी चलता किया. डफी ने इसके बाद नीतीश रेड्डी (1 रन) को पवेलियन भेजा. नीतीश के आउट होने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 29/3 था.

Related posts

IND vs SA Live Score: भारत का शीर्ष क्रम फिर ढेर, चायकाल तक स्कोर 102/4, यशस्वी-राहुल और सुदर्शन-जुरेल आउट

oasisadmin

रोहित-कोहली की जोड़ी ने तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

oasisadmin

IND vs SA 1st Test Match Highlights: भारत 93 रन पर आउट, साउथ अफ्रीका 30 रन से जीता; 1-0 से आगे

oasisadmin

Leave a Comment