Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

Neet Re-Exam 2026 Live: री-NEET परीक्षा खत्म, 22 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल, छात्रों ने बताया कैसा गया पेपर

Neet Re-Examination 2026 Live Updates: री-नीट परीक्षा पूरी हो गई है. आज देशभर में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन हुआ. इस दौरान छात्रों के मन में घबराहट भी देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की सरकारों ने अपनी कमर कस ली है और परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. अब छात्र बता रहे हैं कि पेपर कैसा आया था और उनका पेपर कैसा गया है.

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी खत्म हो चुकी है. परीक्षा का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक किया गया था. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों बेहद घबराए हुए थे लेकिन पेपर खत्म होने के बाद छात्र अपनी राय बता रहे हैं कि पेपर कैसा आया था या उनका पेपर कैसा गया है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान किया गया था. अब इस परीक्षा को सही से करवाने के लिए सरकार और NTA कड़ी मशक्कत की है. इसके पहले 20 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इसके साथ ही 51 हजार से ज्यादा जैमर्स का यूज किया जा रहा है जिससे नकल को रोका जा सके.

इतना ही नहीं सरकार ने सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम किए हैं और साथ ही NTA ने भी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

तमिलनाड़ु के रहने वाले एक उम्मीदवार ने बताया कि मैंने अच्छा किया है लेकिन आगे देखते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पहले के मुकाबले इस बार का पेपर टफ था.

री-नीट परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकली छात्रा ने बताया पेपर बहुत अच्छा था. मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी. बाकी सब मिलाकर पेपर अच्छा था. कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा.

Related posts

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को राहत

oasisadmin

Dholera Smart City: कैसे दुनिया भर के Investors को आकर्षित कर रहा है गुजरात का Future Mega City?

oasisadmin

नई शिक्षा दृष्टि और प्रेरणादायक नेतृत्व: जेएनवी चतरा के प्राचार्य डॉ. एस. डी. लोखंडे की सोच

oasisadmin

Leave a Comment