Oasis News
मनोरंजन

Miss Universe 2025: 130 देशों को पछाड़ कर मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं विनर, सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

Miss Universe 2025 winner: मिस यूनिवर्स 2025 का नतीजा आ गया है और इस साल का ताज मिस मैक्सिको(fatima bosch) के सिर सजा है. ग्लैमरस फिनाले में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दुनिया भर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया. वहीं पहली रनर-अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह) रहीं, जिन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टॉप 2 तक जगह बनाई. सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला बनीं, जबकि थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं. इस शानदार मुकाबले में हर कंटेस्टेंट ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और सोशल विज़न से जजों का दिल जीत लिया.

मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित नॉनथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में 21 नवंबर 2025 को किया गया. सुबह 8:00 बजे (लोकल टाइम) शुरू हुए इस कार्यक्रम को भारत में दर्शकों ने सुबह 6:30 बजे IST पर लाइव देखा. दुनिया भर के करीब 130 देशों से आई सुंदरियों ने इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला किया, जिनमें भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) भी शामिल थीं.

टॉप 12 में जगह बनाने वाली प्रतियोगी :

चिली की इन्ना मोल्ल

कोलंबिया की वेनेसा पुल्गारिन

क्यूबा की लीना लुआसेस

ग्वाडेलूप की ओफेली मेज़िनो

मेक्सिको की फ़ातिमा बोश

प्यूर्टो रिको की ज़ैशली ऐलिसिया

वेनेज़ुएला की स्टेफ़नी अबसाली

चीन की झाओ ना

फिलिपींस की मा अतिसा मनालो

मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह)

माल्टा की जूलिया ऐन क्लुएट

कोट द’ईवोआर (आइवरी कोस्ट) की ओलिविया यासे.

इनमें से ही आगे चुनी गई वे प्रतिभागी थीं जिन्होंने टॉप 5 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. जूरी ने फाइनल राउंड्स में प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सोशल मुद्दों पर उनके विचारों के आधार पर चुनाव किया.

Related posts

Mirzapur The Movie रिलीज के बाद चर्चा में, स्टारकास्ट और Box Office पर बढ़ा Buzz

oasisadmin

कंगना की लग्जरी लाइफ बनाम सांसद की जिम्मेदारी |

oasisadmin

सोने से पहले ये धुन जरूर सुने

oasisadmin

Leave a Comment