Oasis News
मनोरंजन

Meena Kumari का दर्द भरा गीत सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, 63 साल बाद भी लता दीदी की आवाज में है अमर

मीना कुमारी को हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन के तौर पर याद किया जाता है। अपने शानदार करियर में मीना ने एक से एक बेहतरीन फिल्मों के जरिए मीना दर्शकों का दिलों को जीता था। इस दौरान उनपर फिल्माए गए कुछ गाने ऐसे रहे, जो कालजयी बन गए।

इस फेहरिस्त में मीना कुमारी का एक 63 साल पुरानी गीत शामिल होता है, जिसे सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। आलम ये है कि इनका ये गाना 2026 में बेस्ट सैड सॉन्ग बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।

यूं तो लता मंगेशकर ने मीना कुमार के लिए एक से एक शानदार गीत गाए, लेकिन लता दीदी द्वारा गाए गए ट्रेजेडी क्वीन के जिस सॉन्ग के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1963 में आई फिल्म दिल एक मंदिर से नाता रखता है। इस मूवी में अभिनेता राज कुमार संग मीना कुमारी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में एक सैड सॉन्ग भी मौजूद था, जिसके बोल हैं- हम तेरे प्यार में सारा आलम…

इस गीत को मीना कुमारी पर फिल्माया गया था, जो हाथों में सितार, आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी लिए अपने प्रेमी राज कुमार को दिल का हाल सुना रही हैं। हम तेरे प्यार में सारा आलम… गीत जितना सुनने में दिल को सुकून देता है, वहीं दूसरी तरफ इसे वीडियो फॉर्मेट में देखने पर आपकी भी आंखों से आंसू निकल आएंगे। यही कारण है कि दिल एक मंदिर का ये गाना आज भी कल्ट माना जाता है।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर और मीना कुमारी के इस कालजयी दर्द भरे गीत पर धड़ल्ले से रील वीडियो भी बने थे और ये सॉन्ग जमकर वायरल भी हुआ था।

मीना कुमारी की जिंदगी से रखता है नाता

जैसा की आप जानते हैं कि मीना कुमारी ने अपने निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे और उन्हें वह सच्चा प्यार नहीं मिल सका, जिसकी उनको तलाश थी। पति कमल अमरोही से तलाक के बाद शराब की लत में खुद को बर्बाद करने वालीं मीना के लिए दिल एक मंदिर का हम तेरे प्यार में सारा आलम… गाना मानों ऐसा लगता है, जैसे उनके लिए ही बना था।

Related posts

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 10: James Cameron की फिल्म को मिला फैंस का प्यार, जानिए संडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

oasisadmin

Miss Universe 2025: 130 देशों को पछाड़ कर मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं विनर, सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

oasisadmin

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई

oasisadmin

Leave a Comment