Oasis News
खेल जगत

KKR vs PBKS Live Cricket Score: कोलकाता में जारी है बारिश, मैच रद होने का मंडराया खतरा

Live Cricket Score Today, KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की कोशिश होगी कि वे पहली जीत दर्ज करें।

 

कोलकाता की गेंदबाजी काफी कमजोर है, जबकि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी। उन्हें दोनों विभमें सुधार करने की जरूरत ह।

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है। अब तक बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। ईडन गार्डन को कवर्स से पूरी तरह से ढका गया है लेकिन बारिश रूकने के बाद खेल शुरू होने में कम से कम आधे घंटे का समय लगेगा। ऐसे में अगर बारिश थोड़ी देर तक और होती रही, तो मुकाबला शुरू नहीं हो पाएगा। 5 ओवर मैच के लिए कट ऑफ टाइम 11:14 का है।

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मैच अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अगर आईएमडी की रिपोर्ट की मानें, तो 10 बजे बारिश रूकने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश रूकती है, तो मैच जल्द शुरू हो जाएगा क्योंकि ईडन गार्डन पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। मैच में कम से कम 5 ओवर कराने के लिए 11:14 पर मुकाबला शुरू होना जरूरी है।

Related posts

E-News Paper -3

oasisadmin

दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दिल्ली आने से मना किया

oasisadmin

शर्मनाक हार पर शुभमन गिल का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर यूं छलका दर्द!

oasisadmin

Leave a Comment