आईपीएल 2026 अभी तक खत्म भी नहीं हुआ है कि इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर थी। सीजन खत्म होने से पहले ही टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। 2025 सीजन से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। ऋषभ पंत को हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया है।
फ्रेंचाइजी ने किया ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने का ऐलान
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बयान जारी करके बताया है कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने की आग्रह किया था। फ्रेंचाइजी ने अपने जारी बयान में बताया- लखनऊ सुपर जायंट्स औपचारिक रूप से घोषणा करना चाहता है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसे फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है
ऋषभ पंत ने क्यों छोड़ी एलएसजी की कप्तानी?
28 साल के ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली। दोनों ही सीजन में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इसके साथ ही पंत का बल्ला भी शांत रहा। 2025 में उन्होंने 13 पारियों में 269 और 2026 पारियों में 312 रन बनाए। इसमें दो फिफ्टी और एक शतक शामिल है।
तीन सीजन से पहले ऑफ में नहीं पहुंची टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले तीन मैचों में दो जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद टीम जूझने लगी। अगले 11 मैचों में उसे सिर्फ दो जीत मिली। 8 पॉइंट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। 2022 में लखनऊ ने आईपीएल डेब्यू किया था। पहले दो सीजन टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। तब केएल राहुल कप्तान थे। 2024 में फ्रेंचाइजी ने राहुल को रिलीज करके पंत पर दांव खेला लेकिन यह नहीं चला

