Oasis News
खेल जगत

IND vs SA 1st Test Match Highlights: भारत 93 रन पर आउट, साउथ अफ्रीका 30 रन से जीता; 1-0 से आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन ये टीम दूसरी पारी में 9 विकेट पर 93 रन ही बना पाई और 30 रन से मैच गंवा दिया। साइमन हार्मर को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बैटिंग के लिए नहीं उतरे और इसका लाभ मेजबान टीम को मिला। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की जीत का क्रम जारी रहा और भारत को अपने घर में मायूसी मिली।

भारत को जीत के लिए 124 रन का कोई बड़ा टारगेट नहीं मिला था, लेकिन कोलकाता में स्पिन होती पिच पर भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए। हालांकि आखिरी वक्त पर अक्षर पटेल ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए और भारत के हाथ से मैच निकल गया।

भारत की पारी, यशस्वी डक पर आउट

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल डक पर जबकि केएल राहुल एक बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत 2 रन पर जबकि ध्रुव जुरेल ने 13 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रविंद्र जडेजा ने 18 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ ली। वाशिंगटन सुंदर 31 रन पर पारी खेलकर आउट हो गए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से हार्मर ने 4 जबकि यानसेन और केशव महाराज को 2-2 सफलता मिली। एडन मार्करम एक विकेट लेने में सफल रहे।

टेम्बा बावुमा ने खेली अर्धशतकीय पारी

दूसरी पारी में भारत के खिलाफ कप्तान टेम्बा बावुमा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और नाबाद 55 रन की पारी खेली। कॉर्बिन बॉश ने भी 25 रन की पारी खेली। भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए जबकि कुलदीप और सिराज ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं बुमराह और अक्षर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए थे। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए और 30 रन की लीड ली थी। पहली पारी में साउथ अफ्रीका के लिए हार्मर ने चार, जबकि मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए थे।

Related posts

RCB vs KKR, IPL 2026 Live Score: कोहली जमे, पड‍िक्कल आउट, RCB और KKR का मैच रोमांचक

oasisadmin

काला चश्मा, खतरनाक बाउंसर और थम्ब्स-अप… इस कीवी क्रिकेटर ने मैदान पर लूट ली महफिल

oasisadmin

India vs South Africa 2nd Test Day 1 Live Score: बावुमा-स्टब्स की 50 रन की साझेदारी पूरी, विकेट की तलाश में जडेजा-कुलदीप

oasisadmin

Leave a Comment