Oasis News
खेल जगत

IND vs AFG Day-1 Highlights: केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने शतक ठोका, मुल्लांपुर टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा

मुल्लांपुर: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले ही दिन अपना दबदबा बना लिया है। महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले दिन स्टंप तक भारत ने 3 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थिति में शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।

स्टंप के समय कप्तान शुभमन गिल 103 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल का यह टेस्ट में 11वां शतक है। वह 143 गेंद में 11 चौकों के अलावा एक छक्का लगा चुके हैं। कप्तान बनने के बाद छठी बार वह शतक तक पहुंचे हैं। वहीं इस मैच से पहले उपकप्तानी से हटाए गए ऋषभ पंत फिफ्टी लगाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 70 गेंद पर पंत 50 रन बना चुके हैं। केएल राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

साई सुदर्शन शतक लगाने से चूके

भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी। यशस्वी को शुरुआत में जीवनदान मिला। 32 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेलकर वह सलीम सफी की गेंद पर आउट हुए। 41 रनों पर पहला झटका लगने के बाद राहुल को साई सुदर्शन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में रहे साई सुदर्शन अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। 104 गेंदों पर 81 रन बनाकर सुदर्शन भी सफी की गेंद पर आउट हुए।

राहुल ने खरोटे पर चौके के साथ 48वें ओवर में भारत के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने सलीम पर दो चौके जड़ने के अलावा खरोटे पर सीधा छक्का मारा। राहुल ने रहमान की गेंद पर दो रन के साथ 164 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आसान कैच दे बैठे

Related posts

BPL में फिक्सिंग का शक, सिल्हट टाइटंस की हार ने खोली पोल

oasisadmin

SRH vs DC, IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में जड़ी तूफानी सेंचुरी, हैदराबाद में छक्के-चौके की बारिश

oasisadmin

RR vs LSG, IPL 2026 Live Score: लखनऊ की टीम कर रही पहले बल्लेबाजी, र‍ियान-शमी समेत कई सूरमा बाहर

oasisadmin

Leave a Comment