Oasis News
मनोरंजन

Dhurandhar Box Ofice: रणवीर का भौकाल जारी… एक हफ्ते में फिल्म 200 करोड़ पार, निशाने पर बड़े रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर जनता दिल खोलकर प्यार लुटा रही है. नॉर्मल दामों पर ही फिल्म के टिकट इस स्पीड से बिक रहे हैं, जैसे कई फिल्मों के लिए तमाम ऑफर्स के बाद नहीं बिकते. इसी का असर है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने कलेक्शन का पहाड़ खड़ा कर दिया है. सिर्फ 7 दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है.

धुरंधर’ का धमाकेदार फर्स्ट वीक कलेक्शन

वीकेंड में ही 100 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके आ रही ‘धुरंधर’ से उम्मीद थी कि 7 दिन में ये 175 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लेगी. पर वर्किंग हफ्ते के बीच में इसने जैसा कलेक्शन किया है, वो उम्मीदों से भी तगड़ा निकला. सोमवार को इसका कलेक्शन, ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले बहुत मामूली गिरावट लेकर आया. पर मंगलवार और बुधवार का कलेक्शन, ओपनिंग से भी ज्यादा रहा. अब ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान कहता है कि गुरुवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ग्रिप बनाए रखी.

गुरुवार को ‘धुरंधर’ ने फिर 29 करोड़ के करीब नेट कलेक्शन किया है. रिलीज वाले दिन इसका ओपनिंग कलेक्शन 28.60 करोड़ रुपये था. यानी फिल्म ने सातवें दिन, ओपनिंग कलेक्शन से भी ज्यादा कमाई की. ये बताता है कि ‘धुरंधर’ का क्रेज जनता में कितना तगड़ा चल रहा है.

Related posts

आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार

oasisadmin

दीये पर नई, भावुक और खूबसूरत शायरी (latest diya shayari) पेश है:

oasisadmin

Taapsee Pannu की Gandhari का Global धमाका, 8 देशों में No.1 और 49 में Top 10

oasisadmin

Leave a Comment