Oasis News
खेल जगत

DC vs CSK LIVE Score: नितीश राणा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा, दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 61/4

DC vs CSK LIVE Score: नितीश राणा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा, दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 61/4

Traffic Police Advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच होने वाला है. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा, जो शाम 7 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा. मैच की वजह से स्टेडियम के आस-पास कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप आज (मंगलवार), 5 मई को शाम 5 बजे के बाद बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि जाम से बचने के लिए आपको किन रास्तों पर जाने से बचना चाहिए.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप इन इलाकों से होकर गुजरते हैं तो दूसरा रास्ता चुनना बेहतर होगा. मैच की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है.

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 5 मई को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनने की संभावना है. जिसके कारण कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास पार्किंग सीमित है और केवल लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति होगी. इसके अलावा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी. साथ ही लोगों के लिए पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध होगी.

Related posts

रोहित-कोहली की जोड़ी ने तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

oasisadmin

IND vs SA: रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 विकेट दूर, 34 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज को देंगे पछाड़

oasisadmin

RCB vs KKR, IPL 2026 Live Score: कोहली जमे, पड‍िक्कल आउट, RCB और KKR का मैच रोमांचक

oasisadmin

Leave a Comment