Oasis News
मनोरंजन

Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें समांथा रुथ प्रभु का नाम जरूर शामिल होगा। हाल ही में समांथा की लेटेस्ट फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। एक्शन कॉमेडी इस थ्रिलर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की नई फिल्म कॉकटेल 2 को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी है।

इसका अंदाजा आप ‘मां इंति बंगारम’ के रिलीज के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को इस तेलुगु मूवी ने कितना कारोबार किया है।

मां इंति बंगारम’ की अच्छी शुरुआत

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकेटल 2 बीते वीकेंड की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है। कमाई के मामले में भी कॉकेटल 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती दिख रही है। लेकिन इसके सामने अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ सीना तान खड़ी और मोटी कमाई से मेकर्स की झोली को भरती हुई नजर आ रही है।

गौर करें ‘मां इंति बंगारम’ के रिलीज के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को समांथा की फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है और मूवी ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

इसके साथ ही अब ‘मां इंति बंगारम’ की दो दिन कुल कमाई 13 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जोकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म के नाते एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

 

‘मां इंति बंगारम’ का कलेक्शन प्रतिदिन

पहला दिन- 5.35 करोड़

 

दूसरा दिन- 7.50 करोड़

 

टोटल कलेक्शन- 12.85 करोड़

Related posts

इंडियन आइडल जीतकर कमाई शोहरत, 20 की उम्र में बना स्टार, अब धर्म की राह पर चलेगा सिंगर

oasisadmin

पति हिंदू-पिता नमाजी, हनुमान का भक्त है बेटा, TV एक्ट्रेस के रिश्ते में धर्म नहीं बना दीवार

oasisadmin

Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट

oasisadmin

Leave a Comment