Oasis News
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रो पड़े सलमान खान, नहीं रुके आंसू, बोले- हमने ही-मैन खो दिया

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार रहा. गौरव खन्ना शो के विनर बने हैं. फिनाले में सलमान खान ने अपने धांसू अंदाज से खूब एंटरटेन किया. सलमान का ह्यूमरस नेचर, पवन सिंह संग उनका किलर डांस और कंटेस्टेंट्स संग उनकी मस्ती-मजाक देख फैंस भी खूब एंटरटेन हुए. मगर हंसी-खुशी और जश्न के बीच दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को यादकर सलमान खान इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. उन्होंने नम आंखों से धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया.

धर्मेंद्र को यादकर रोए सलमान

 

सलमान खान, धर्मेंद्र के दिल के काफी करीब थे. वो उन्हें अपने पिता की तरह मानते थे. धर्मेंद्र भी सलमान को अपना तीसरा बेटा कहते थे. बिग बॉस में हर साल धर्मेंद्र अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते थे. मगर इस साल बीमारी की वजह से वो शो में नहीं आ पाए और शो के दौरान ही 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र के जाने से उनका परिवार तो टूट ही गया है, मगर सलमान खान को भी तगड़ा झटका लगा है.

सलमान ने बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया और एक्टर संग अपनी खूबसूरत यादों को फैंस संग भी शेयर किया. धर्मेंद्र को याद कर सलमान शो में बोले- हमने हमारा ही-मैन खो दिया है. हमारी सबसे शानदार शख्सियत धर्मेंद्र जी. मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई आदमी है. जो उन्होंने लाइफ जी है, किंग साइज जी है. दिल खोल के जी है. 60 साल एंटरटेनमेंट को दिए. इंडस्ट्री को सनी-बॉबी दिए.

Related posts

महाशिवरात्रि पर जंबुकेश्वरर नाट्यांजलि: चेन्नई के कोरट्टूर में श्रद्धा और शास्त्रीय नृत्य का भव्य उत्सव

oasisadmin

Dharmendra Death News Live Updates: अलविदा ही-मैन: पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, सदमे में पूरा बॉलीवुड, अमिताभ, अभिषेक, संजय दत्त पहुंचे थे श्मशान घाट

oasisadmin

The 50” का ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे बने विजेता, लकी फैन को मिले ₹50 लाख

oasisadmin

Leave a Comment