Oasis News
Delhiलेटेस्ट न्यूज

अरविंद केजरीवाल के आवास पर क्या-क्या हुआ था, बिभव ने कैसे पीटा? स्वाति मालीवाल ने खुद बताई पूरी कहानी


आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सुर्खियों में है. कथित हमले के बारे में बोलने के बाद गुरुवार को एक FIR डिटेल्स सामने आई है. इसके साथ ही यह खुलासा हुआ कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. FIR में पूरी डिटेल्स दी गई है कि उनके साथ अरविंद केजरीवाल के घर पर क्या-क्या हुआ था.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर मालीवाल पर “हमला” किया था. मालीवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि ‘मुख्यमंत्री के आवास पर बिभव ने उन्हें थप्पड़ मारा, पेट पर मारा और लात भी मारी’.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्वाति मालीवाल संग मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत दर्ज किया गया है.

स्वाति मालीवाल ने X पर इस मामले में पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे. देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं. BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें.’

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर मालीवाल पर “हमला” किया था. मालीवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि ‘मुख्यमंत्री के आवास पर बिभव ने उन्हें थप्पड़ मारा, पेट पर मारा और लात भी मारी’.

Related posts

Antra Developers Expands Premium Investment Opportunities in Dholera Smart City

oasisadmin

ईरान का कुवैत पर मिसाइल-ड्रोन हमला, खाड़ी में बढ़ा तनाव | US Iran Conflict

oasisadmin

Happy Lohari 2026

oasisadmin

Leave a Comment