Oasis News
आम चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live: महाराष्ट्र में 44.12% तो MP में 53.4 फीसदी वोटिंग

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव है. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 44.12% वोटिंग

नागपुर- 40.10
रामटेक- 38.43
गोंदिया-भंडारा-45.88
गढ़चिरौली-चिमूर- 55.79
चंद्रपुर- 43.48

Related posts

oasisadmin

In 2026, BJP–NDA governments are set to be formed with an overwhelming majority in both Bengal and Tamil Nadu.

oasisadmin

BMC Election Results 2026: ठाकरे बंधुओं को मुंबई की जनता ने क्यों कहा ‘टाटा’? जानिए महायुति की जीत के 5 बड़े कारण

oasisadmin

Leave a Comment