Oasis News
खेल जगत

टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का पहला रिएक्शन:स्क्वाड को ‘ऑल द बेस्ट’ कहा; सूर्यवंशी के लिए लिखा- आपने यह मौका कमाया

भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए टीम इंडिया को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं सीनियर टीम में पहली बार शामिल वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा- ‘आपने यह मौका कमाया है।’

BCCI ने शनिवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया। सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के साथ टीम में भी जगह नहीं दी।

सूर्या ने लिखा- आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं

टीम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय स्क्वॉड की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- इस बेहद स्किल्ड ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए ऑल द बेस्ट। सूर्यकुमार ने दूसरी स्टोरी में 15 साल के सूर्यवंशी के सेलेक्सन पर खुशी जताई। वैभव की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘आपने यह मौका कमाया है और क्या शानदार तरीके से। आपके सफर के लिए एक्साइटेड हूं।’

35 साल के सूर्या का हालिया फॉर्म खराब रहा है। इस वजह से भी उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इसके अलावा IPL की 13 पारियों में भी 20.76 की खराब औसत से 270 रन ही बना सके थे। वे सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े तक पहुंच सके। वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी।

 

सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश भी बना।

 

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते, 8 हार और 2 मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था।

Related posts

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन ने अर्जेंटीना को 1–0 से हराकर दूसरी बार जीता विश्व कप खिताब

oasisadmin

Lionel Messi के Argentina National Team से संन्यास पर ABM President Sushma का संदेश

oasisadmin

विराट कोहली बनें IPL में कमाई के सिकंदर, जानिए कितने करोड़ अबतक कमाए, रोहित-धोनी किस नंबर पर जानिए

oasisadmin

Leave a Comment