Oasis News
मनोरंजन

फ्रेंच फिल्म से कॉपी किया गया, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का सीन? लोगों ने कहा ‘कॉपी पेस्ट’

अल्फा’ के टीज़र में आलिया भट्ट और बॉबी देओल का जो रेस्टोरेंट वाला धमाकेदार ओपनिंग सीक्वेंस दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर फैंस ने उसे 1990 की आइकॉनिक फ्रेंच-हॉलीवुड एक्शन क्लासिक La Femme Nikita की हूबहू नकल बताया है. एक्स पर दोनों फिल्मों के सीन्स की तुलना का वीडियो वायरल हो रहा है.

यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स से आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का पहला टीज़र आउट हो चुका है. बुधवार को आए इस टीज़र में आलिया एक खतरनाक सीक्रेट एजेंट के रोल में हैं और ‘बाबा’ बॉबी देओल उनके मेंटॉर (गुरु) का किरदार निभा रहे हैं. टीज़र का ओपनिंग सीक्वेंस बताता है कि बॉबी ने बचपन से ही आलिया को एक खतरनाक एजेंट बनने की कड़ी ट्रेनिंग दी है

इस सीक्वेंस का अंत टीज़र के लास्ट सीन के साथ होता है, जिसमें आलिया एक मर्डर को अंजाम देती हैं. लेकिन टीज़र आने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका पूरा एक्स-रे करना शुरू कर दिया. दावों के मुताबिक, अल्फा के टीज़र में दिखा आलिया और बॉबी का यह सीन, आइकॉनिक फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म La Femme Nikita (1990) के एक सीक्वेंस से हूबहू मेल खाता है.

अल्फा के टीज़र की शुरुआत में बॉबी देओल, आलिया के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आते हैं. आलिया को लगता है कि उन्हें अपने 18वें बर्थडे की शानदार ट्रीट मिल रही है. लेकिन जैसे ही वो सामने पड़ा गिफ्ट बॉक्स खोलती हैं, तो उसमें से होटल के एक कमरे का एक्सेस कार्ड निकलता है. बॉबी कहते हैं कि अब उन्हें वो काम करना है जिसकी ट्रेनिंग उन्हें बचपन से दी गई है— यानी अपने पहले टारगेट की हत्या. टीज़र के आखिरी सीन में आलिया अपने उस टारगेट को मार गिराती हैं.

अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने अल्फा के इस टीज़र के साथ ही 90 के दशक की मशहूर फिल्म La Femme Nikita का एक सीन भी शेयर कर दिया है. दोनों फिल्मों के लीड फीमेल किरदारों के ये सीक्वेंस वाकई एक जैसे हैं.

 

La Femme Nikita में भी एक ट्रेन्ड फीमेल एजेंट और उसका मेंटॉर इसी तरह एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं. लड़की के सामने उसका मेंटॉर एक बर्थडे गिफ्ट रखता है जिसे देखकर वो खुश हो जाती है. मगर जब वो गिफ्ट खोलती है तो उसमें एक लोडेड गन निकलती है— उसे एक वीआईपी आदमी की हत्या का पहला टास्क दिया गया है.

Related posts

रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर को बताया रियल लाइफ गुंडी, शेयर किया ‘पेड्डी’ का ट्रेलर

oasisadmin

Bhoot Bangla Box Office: वीकडे पर बदला भूत बंगला की कमाई का समीकरण, हॉरर कॉमेडी की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार

oasisadmin

धुरंधर’ बनी ‘अवतार 3’ के लिए स्यापा! इंडिया में सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म का सीक्वल चल पाएगा?

oasisadmin

Leave a Comment