Oasis News
मनोरंजन

धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, पत्नी हेमा मालिनी लेंगी अवॉर्ड, बोलीं- परिवार इमोशनल है

25 मई का दिन देओल परिवार के लिए काफी इमोशनल है. सबके चहेते धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण (दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल नवंबर में हीमैन का निधन हुआ था. उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था. उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता.

इमोशनल है देओल परिवार

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पद्म सम्मान पुरस्कृत करेंगी. धर्मेंद्र को इंडियन सिनेमा में 6 दशक के सराहनीय करियर के लिए सम्मानित किया जाएगा. धर्मेंद्र का ये सम्मान उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी रिसीव करेंगी. इस अवॉर्ड समारोह को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी अटेंड करेंगे.

ये मेरे लिए इमोशनल मोमेंट है. बेटी अहाना मेरे साथ मौजूद रहेगी. ईशा भी आना चाहती थी, लेकिन उसका आना संभव नहीं हो पाएगा. पूरी फैमिली धर्मेंद्र को मिल रहे सम्मान से खुश है. सनी, बॉबी हर कोई इस बात से वाकिफ है. ये हमारे परिवार के लिए बड़ा मोमेंट है. धर्मेंद्र को मिल रहे पद्म विभूषण को लेकर फैंस भी खुश हैं. बस उन्हें दुख इस बात का है कि जीते जी वो ये सम्मान नहीं पा सके. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. अपने आखिरी दिनों में भी वो काम कर रहे थे. आखिरी फिल्म इक्कीस उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी.

 

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. इस रिश्ते से उनके 4 बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजेता. प्रकाश संग शादी में रहते हुए हीमैन को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हुआ था. दोनों ने शादी की. हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां अहाना और ईशा देओल हैं. धर्मेंद्र के दोनों परिवारों में अच्छा बॉन्ड है. सनी-बॉबी के बहनों संग अच्छे रिश्ते हैं. अक्सर वे एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए दिखते हैं.

Related posts

Tu khud ki khoj mein nikal – 1

oasisadmin

धुरंधर’ बनी ‘अवतार 3’ के लिए स्यापा! इंडिया में सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म का सीक्वल चल पाएगा?

oasisadmin

पर्दानशीं दर्द है मेरा, लफ़्ज़ों में नहीं ढलता,

oasisadmin

Leave a Comment