Oasis News
खेल जगत

RR vs LSG, IPL 2026 Live Score: लखनऊ की टीम कर रही पहले बल्लेबाजी, र‍ियान-शमी समेत कई सूरमा बाहर

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आज (19 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने जयपुर में है. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ के ल‍िहाज से बेहद अहम है.

मैच में टॉस यशस्वी जायसवाल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड को देखने के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहे और, हम लगातार इस पेज पर मैच से जुड़ी जानकार‍ियां शेयर कर रहे हैं.

यशस्वी ने टॉस के समय रियान पराग की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की दिक्कत है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे. राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं. संदीप शर्मा, सुषांत मिश्रा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

 

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है. LSG को इस मैच से पहले दो बड़े झटके लगे हैं. एडेन मार्करम निजी कारणों से घर लौट गए हैं, जबकि मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मोहसिन खान को मौका मिला है. वहीं एडेन की जगह आयुष बदोनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दाशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

 

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिचेलल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

 

हेड टू हेड: इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में RR की LSG पर 5-2 की बढ़त है. हालांकि, जयपुर में LSG को बढ़त है, उसने तीन में से दो गेम जीते हैं.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्क‍िया, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, दाशुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवींद्र जडेजा, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर

Related posts

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से झटका

oasisadmin

IND vs SA: शुभमन गिल की चोट के इलाज में क्यों हुई देरी? भड़के हेड कोच गौतम गंभीर, रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

oasisadmin

MI vs SRH LIVE Score: रयान रिकेल्टन शतक के करीब, मुंबई इंडियंस का लाइव स्कोर 158/2

oasisadmin

Leave a Comment