Oasis News
खेल जगत

DC vs RCB, IPL 2026 Live Score: हेजलवुड-भुवनेश्वर का कहर, 8 रन पर दिल्ली के 6 विकेट धड़ाम

दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साहिल पराख ने किया. लेकिन भुवनेश्वर ने दूसरी ही गेंद पर साहिल को बोल्ड कर दिया. इसके बाद अगले ओवर में हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिजवी को आउट किया और अगले ओवर में फिर भुवी ने स्टब्स और अक्षर का विकेट झटक लिया. यानी 2.4 ओवर में ही दिल्ली के 5 विकेट केवल 7 रन पर गिर गए. लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की मुसीबत कम नहीं हुई और चौथे ओवर में हेजलवुड ने नीतीश राणा को भी आउट कर दिया. 8 के स्कोर पर दिल्ली के 6 विकेट गिर गए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): साहिल पारख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

टूर्नामेंट के आधे पड़ाव पर, DC के नाम जीत से ज्यादा हार हैं. उनकी चारों हार पिछले पांच मैचों में आई हैं. वहीं, RCB के लिए यह सही समय है कि वे पिछली हार का बदला लें और टॉप-2 में अपनी पकड़ मजबूत करें. कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन इस RCB टीम की सफलता सामूहिक बल्लेबाजी पर आधारित रही है.

हालांकि RCB की असली ताकत उनकी गेंदबाजी है. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में, और जोश हेजलवुड की वापसी से मजबूत हुआ आक्रमण दिल्ली की कमजोर बल्लेबाजी का फायदा उठा सकता है.

हेड-टू-हेड में RCB का पलड़ा भारी है. 34 मैचों में 20-13 (एक बेनतीजा). हालांकि 2023 के बाद दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं. कोटला में दिल्ली ने RCB के खिलाफ सिर्फ चार जीत दर्ज की हैं, जबकि RCB ने यहां सात बार जीत हासिल की है.

 

Related posts

भारत की टी-20 जीत पर डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण जी ने दी बधाई, युवाओं को खेल के लिए किया प्रेरित

oasisadmin

IPL में शानदार प्रदर्शन का वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम, INDIA-A टीम में किए गए शामिल

oasisadmin

US Open 2026: Ben Shelton ने Carlos Alcaraz को हराया, 18 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा

oasisadmin

Leave a Comment