Oasis News
खेल जगत

Today IPL Match 20 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 17 April 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में शनिवार और रविवार को चार बड़े मैच खेले गए, जिनके नतीजों के बाद आईपीएल 2026 अंक तालिका में काफी फेरबदल देखने को मिले हैं। अब आज (20 अप्रैल, सोमवार) भी टूर्नामेंट में दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल 2026 में आज होने वाले मुकाबले में प्लेऑफ को नजर में रखते हुए दो टीमों का आगे का भविष्य भी दांव पर रहेगा।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 का आज 30वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। दोनों टीमों के लिए अब तक का टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने जहां अब तक 5 मैचों में 3 मैच जीते हैं और वे अंक तालिका में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति सबसे खराब है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैचों में सिर्फ 1 मैच में जीत दर्ज की है और 2 अंकों के साथ वे आईपीएल पोइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें नंबर पर हैं।

आज आईपीएल 2026 में होने वाले गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कई बड़े खिलाड़ियों की टक्कर पर भी नजरें होंगी। मेजबान गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर (Jos Buttler), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), राशिद खान (Rashid Khan) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। वहीं, मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को खराब फॉर्म से बाहर होना, उनके साथ-साथ तिलक वर्मा (Tilak Varma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर नजरें रहेंगी।

Related posts

RCB vs SRH, IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने जड़ दी 33 गेंदों पर फिफ्टी, आरसीबी जीत के करीब

oasisadmin

India vs South Africa 2nd Test Day 4 Live Score: जडेजा ने भारत को दिलाई चौथी सफलता, अर्धशतक से चूके टोनी डी जोरजी

oasisadmin

E-News Paper -3

oasisadmin

Leave a Comment