Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, एनडीए और बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना

14 अप्रैल 2026, 16:18 IST

अपडेटेड 2 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बिहार में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए गठबंधन ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना है. इसके बाद अब यह तय हो चुका है कि वो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे.

 

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के ऑब्ज़र्वर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है.

 

मंगलवार को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें उनको बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया.

 

विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की जो विचारधारा है, भारत को श्रेष्ठ मानने की और पार्टी को सबसे आगे रखने की, उस काम को हम करते रहेंगे.”

 

“नीतीश कुमार ने सिखाया है कि सरकार कैसे चलाई जाती है और बिहार के लोकतंत्र के लिए क्या ठीक है. मैं तमाम लोगों को जरूर आश्वस्त करना चाहता हूं जिस तरह से पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम सब लोग मिलकर इन सपनों को पूरा करेंगे.”

बीते तीन दशक से ज़्यादा समय तक बिहार की सियासत लालू यादव और नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूम रही थी. लेकिन अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है.

 

बीजेपी राज्य की सत्ता में रही है तो नेतृत्व की जगह उसकी भूमिका सहयोगी की रही है.

इस तरह से बिहार इकलौता हिन्दी भाषी राज्य है, जहाँ बीजेपी को कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिल पाई है.

 

लेकिन अब बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान ने बताया है सम्राट चौधरी कल यानी बुधवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

 

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10.30 बजे का समय तय हुआ है. नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का जो संकल्प लिया था, उसे एनडीए की सरकार पूरा करेगी.”

Related posts

पाकिस्तान और रूस करीब आने के लिए ये कदम सही होंगे क्या?

oasisadmin

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर भीषण हीटवेव का खतरा, FIFA World Cup 2026 पर भी असर

oasisadmin

khabar din bhar

oasisadmin

Leave a Comment