Oasis News
इंटरनेशनल

हम पहले ही घंटे में जीत गए थे…’, ट्रंप का ईरान पर जीत का दावा, स्टेज पर किया डांस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के भीतर नतीजा तय हो गया था, हालांकि मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना इस ऑपरेशन को जारी रखेगी.

 

ट्रंप ने केंटकी के हेब्रॉन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने पहले ही जीत हासिल कर ली है लेकिन वॉशिंगटन समय से पहले पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने समर्थकों से कहा कि आप जल्दी यह कहना पसंद नहीं करते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत गए. पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था. इस दौरान ट्रंप ने स्टेज पर डांस भी किया. बता दें कि ट्रंप ने इस सैन्य अभियान ऑपरेशन फ्यूरी का भी जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में भीड़ से पूछा कि क्या यह शानदार नाम है? यह तभी अच्छा लगता है जब आप जीतते हैं और हम जीत चुके हैं. वहीं, ट्रंप ने कहा कि युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों पर पड़े दबाव को कम करने के लिए सरकार स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल कर सकती है. उन्होंने कहा कि हम इसे थोड़ा कम करेंगे, इससे कीमतें नीचे आएंगी. मैंने इसे पहले भी भरवाया था और फिर भरवा दूंगा. ट्रंप ने माना कि युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता आई है, लेकिन उनका मानना है कि जल्द ही हालात स्थिर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सब पटरी पर लौट आएगा, तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी.

Related posts

ईरान संकट के बीच वैश्विक बाजारों पर दबाव

oasisadmin

हम आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ’, पहलगाम हमले की पहली बरसी पर ऑस्ट्रेलिया ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

oasisadmin

Pakistan में Chinese-Turkish Military Airlift पर बड़ा सवाल, ABM President ने उठाए Defence Concerns

oasisadmin

Leave a Comment