Oasis News
फिल्म रिव्यूमनोरंजनलेटेस्ट न्यूज

बॉर्डर 2′ का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोलने लगा

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोलने लगा है. पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग की शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को सॉलिड जंप लिया था. लेकिन संडे को तो इस फिल्म ने बहुत सारे थिएटर्स में हाउसफुल के बोर्ड टंगवा दिए. ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2026 को पहला 50 करोड़ वाला दिन दिया है. सनी देओल की फिल्म ने पहले तीन दिनों में पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ से भी ज्यादा कलेक्शन कर डाला है

शुक्रवार को 32 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को सॉलिड जंप लिया था. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया. मगर संडे को सुबह से ही फिल्म का क्रेज अलग लेवल पर नजर आया.

दिल्ली-मुंबई ही नहीं, छोटे शहरों में भी ‘बॉर्डर 2’ के शोज में सुबह से ही 80% तक ऑक्यूपेंसी नजर आई. शाम होते-होते तो सनी की फिल्म गदर काटने लगी और रात साढ़े ग्यारह बजे या उसके बाद के शोज भी 85% से ज्यादा भरे दिखे. सनी देओल के फौजी अवतार के लिए जनता का ये क्रेज बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी नजर आ रहा है. ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान कहता है कि ‘बॉर्डर 2’ ने संडे को 56 करोड़ से 58 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है.

Related posts

विकसित भारत की तरफ एक और कदम बनिए महाव्यापार मेला का हिस्सा

oasisadmin

US–Iran Conflict 2026: अमेरिकी पनडुब्बी हमले में ईरानी युद्धपोत डूबा, क्षेत्रीय तनाव चरम पर

oasisadmin

तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथे पर 40000 रुपये, CM नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया ‘कैश इंसेंटिव’ का ऐलान

oasisadmin

Leave a Comment