Oasis News
खेल जगत

वर्ल्ड नंबर-1 चैस प्लेयर की फिर भारतीय खिलाड़ी से गंदी हरकत, इस बार अर्जुन एरिगेसी बने निशाना,

वर्ल्ड नंबर-1 चैस ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हार मिलने पर अपना आपा खोते हुए देखा गया है। इस बार फिर उनका निशाना एक भारतीय ग्रैंडमास्टर ही बना है। कार्लसन ने दोहा में चल रही फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगेसी से हारने पर गुस्सा दिखाते हुए बदतमीजी की है, जिसका वीडियो सामने आया है। यह पहला मौका नहीं है, जब कार्लसन का ऐसा वीडियो सामने आया है। कार्लसन अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और पहले भी कई बार वे बदतमीजी वाली हरकत कर चुके हैं

जून में उन्होंने मौजूदा भारतीय ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश से नॉर्वे चैस में हारने पर अपना आपा खो दिया था। मौजूदा चैंपियनशिप में भी उनका आपा खोने का यह दूसरा मौका है। कार्लसन वर्ल्ड नंबर-1 होने के साथ ही मौजूदा वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन और वर्ल्ड रैपिड क्लास चैंपियन भी हैं

फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में सोमवार को अर्जुन एरिगेसी और नार्वे के सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन आमने-सामने थे। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में अर्जुन जोरदार फॉर्म में दिख रहे हैं। कार्लसन के खिलाफ भी अर्जुन ने बेहतरीन टेक्निक दिखाई और मजबूत एंडगेम व तेजी से कैल्कुलेशन करने की क्षमता दिखाकर मौजूदा ब्लिट्ज चैंपियन को फीका साबित कर दिया। अर्जुन ने कार्लसन के अलावा सोमवार को मशहूर ग्रैंडमास्टर नॉद्रिबेक एब्युसताोरोव को भी पछाड़ दिया। इसके चलते वे 11वें राउंड के बाद 9 अंक के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पोजीशन पर आ गए हैं।

कार्लसन अब तक 8 बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप जीत चुके हैं। मौजूदा वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन ने रविवार को ही छठी बार वर्ल्ड रैपिड क्लास चैंपियनशिप भी बरकरार रखी है। ऐसे में वे वर्ल्ड ब्लिट्ज क्राउन को 9वीं बार पहनने का टारगेट लेकर उतरे हैं। लेकिन अर्जुन एरिगेसी से मिली हार ने उन्हें इस खिताब से थोड़ा दूर धकेल दिया है। टूर्नामेंट में अब महज 2 राउंड बचे हैं और उनके लिए अर्जुन से हारने के बाद नीचे खिसक गए हैं। इसी बात का गुस्सा उन्होंने अर्जुन से हार के बाद मेज पर गुस्से में जोरदार तरीके से हाथ मारकर निकाला, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

Related posts

पाकिस्तान का नया ड्रामा, T20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बायकॉट करेगा, लेकिन…

oasisadmin

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया…’, मनोज तिवारी के सनसनीखेज आरोप से मचा क्रिकेट जगत में हड़कंप

oasisadmin

KKR VS LSG, IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रनों का टारगेट, रहाणे-रघुवंशी चमके

oasisadmin

Leave a Comment