Oasis News
इंटरनेशनल

रूसी लेजर बीम से ब्रिटिश पायलटों की आंखें चौंधिया गई… ब्रिटेन ने कहा- हमारी नजर आप पर, हमारे मिलिट्री ऑप्शन तैयार

रूस के जासूसी जहाज यांतर का ब्रिटिश जल सीमा तक पहुंचना, फिर इस जहाज से ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के विमानों पर लेजर बीम छोड़ना दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बन गया है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा है कि एक रूसी जासूसी जहाज यांतर ने पहली बार UK की जल सीमा के पास अपनी एक्टिविटी पर नजर रख रहे ब्रिटिश वायुसेना के पायलटों को रोकने के लिए लेजर का इस्तेमाल pकिया है.

 

जॉन हीली ने रिपोर्टर्स को बताया कि यांतर के “बहुत खतरनाक” कदम को ब्रिटिश सरकार “बहुत गंभीरता से” ले रही है. उन्होंने आगे कहा कि जहाज स्कॉटलैंड के उत्तर में था और पिछले कुछ हफ़्तों में इस साल दूसरी बार UK की जल सीमा में घुसा था. जासूसी जहाजों द्वारा इस्तेमाल किए गए लेजर बीम इतने शक्तिशाली होते हैं इससे एयरफोर्स के पायलटों की आंखें चौंधिया जाती है. ऐसी स्थिति में हवाई दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

 

उन्होंने कहा कि UK जहाज पर नजर रखना जारी रखेगा और “अगर यांतर अपना रास्ता बदलता है तो उसके पास मिलिट्री ऑप्शन तैयार हैं.”

Related posts

अमेरिकी टैरिफ़ ऐलान के बीच चाबहार पर भारत का रुख साफ़, सरकार ने कहा– ईरान और अमेरिका दोनों से संपर्क में

oasisadmin

PR & Media Coverage Services | Brand Visibility by Oasis News

oasisadmin

Russia Ukraine War: AI और Data Centres बने नया निशाना, Yandex पर ड्रोन हमला

oasisadmin

Leave a Comment