Oasis News
चर्चा आज की

Tharoor: वंशवादी राजनीति पर थरूर के बयान पर हंगामा

Tharoor: वंशवादी राजनीति पर थरूर के बयान पर हंगामा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा वंशवादी राजनीति को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है। कांग्रेस पार्टी जहां बचाव की मुद्रा में है, वहीं भाजपा को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है और राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। दरअसल एक लेख में शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना की। इस लेख का शीर्षक ‘इंडियन पॉलिटिक्स आर ए फैमिली बिजनेस’ (भारत राजनीति एक पारिवारिक व्यापार है)। थरूर ने नेहरू-गांधी परिवार का नाम लेकर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाया। अब इस पर कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

थरूर के आरोपों पर भड़के कांग्रेस नेता
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शशि थरूर द्वारा गांधी परिवार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के सबसे सक्षम प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गांधी ने अपना जीवन बलिदान करके खुद को साबित किया। राजीव गांधी ने भी बलिदान देकर देश सेवा की। ऐसे में अगर कोई गांधी परिवार के वंशवाद की बात करता है तो फिर देश में किस अन्य परिवार ने ऐसा बलिदान, समर्पण और क्षमता दिखाई है। क्या वो भाजपा है?’

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि किसी के पारिवारिक इतिहास के चलते किसी व्यक्ति को राजनीति में आने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र में जनता फैसला करती है। आप किसी को इसलिए राजनीति में आने से नहीं रोक सकते क्योंकि उसके पिता सांसद थे। ये तो हर क्षेत्र में हो रहा है। आप इससे बचने का क्या रास्ता ढूंढेंगे?’

कांग्रेस नेता उदित राज ने गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति का बचाव करते हुए कहा कि एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है और बिजनेसमैन का बेटा बिजनेसमैन। राजनीति भी अपवाद नहीं है। अगर एक राजनेता का आपराधिक इतिहास है तो ये हमारे समाज की सच्चाई को दिखाता है। चुनाव टिकट जाति और परिवार के आधार पर बांटे जाते हैं। उदित राज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी वंशवादी राजनीति को बढ़ाने का आरोप लगाया।

भाजपा ने कसा तंज, थरूर का किया समर्थन
वहीं केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि शशि थरूर ने भारत के नेपो किड राहुल गांधी और छोटे नेपो किड तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। शहजाद ने लिखा कि ‘डॉ. थरूर खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने नेपो किड या वंशवाद के नवाब पर सीधा हमला बोला है। जब मैंने नेपो नामदार राहुल गांधी के खिलाफ 2017 में बोला तो आप जानते हैं कि मेरे साथ क्या हुआ। सर आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं। फर्स्ट फैमिली बदला जरूर लेती है।’

Related posts

बिहार में सुशासन की सरकार बनते ही क्या बोली दिल्ली की जनता नीतीश कुमार को

oasisadmin

सोनम वांगचुक के बारे में इस युवक ने किए बड़े खुलासे इनसाइड स्टोरी ऑफ लद्दाख

oasisadmin

Salient Points of Press Conference of BJP National Spokespersons Shri Shehzad Poonawalla

oasisadmin

Leave a Comment