Oasis News
Puducherry

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन ने पुडुचेरी में कई अहम संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन ने पुडुचेरी में कई अहम संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन आज शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पुदुच्चेरी पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। वह चेन्नई होते हुए पुदुच्चेरी आए, जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नयनार नागेंद्रन, प्रदेश भाजपा महासचिवों और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। पद संभालने के बाद यह तमिलनाडु का भी उनका पहला दौरा था। उन्होंने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके ज़बरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

 

इसके बाद, श्री नवीन पुदुच्चेरी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले महाकवि भारथियार और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने और लोगों तक पहुंचने के प्रति के प्रयासों को और मजबूत करने के लिए भाजपा की राज्य कोर कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने शक्ति केंद्र सम्मेलन को भी संबोधित किया और प्रोफेशनल्स के साथ भी बातचीत की। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उनकी पहली यात्रा पुदुच्चेरी की है, जो दक्षिण भारत पर पार्टी के मजबूत फोकस को दिखाता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी पी रामलिंगम, प्रदेश भाजपा महासचिवों, वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया। श्री नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके समर्पित समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और जमीनी स्तर पर उनके अथक प्रयासों, संगठनात्मक अनुशासन और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

श्री नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से दक्षिण भारत को बीजेपी का गढ़ बनाने, पूरे क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी को और मज़बूत करने तथा श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। चर्चा में संगठन के विस्तार, बूथ-स्तर की तैयारियों और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच पहुंच बढ़ाने पर ध्यान दिया गया ताकि पार्टी का आधार और मज़बूत हो सके।

 

भारतीय जनता पार्टी के वृहद् विज़न पर ज़ोर देते हुए, श्री नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकारों के गठन को सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में विकास, सुशासन और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर पार्टी के फोकस पर ज़ोर दिया, साथ ही हर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने की बात कही। श्री नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों और समर्पण पर भरोसा जताया और लोगों तक पहुंचने और समर्थन जुटाने में उनकी अहम भूमिका की सराहना नी। उन्होंने पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में अपनी अटूट प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

 

****************************

Related posts

डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण जी ने मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से की भेंट, जनकल्याण पर हुई चर्चा

oasisadmin

Leave a Comment