Oasis News
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

 

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है। चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया गया है। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है।

रिपोर्ट/गोविंद सोनी / ओएसिस न्यूज / जम्मू कश्मीर

Related posts

जम्मू-कश्मीर के थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत, 24 घायल, यहीं पर रखे गए थे दिल्ली धमाके के लिंक में पकड़े गए संदिग्ध

oasisadmin

जम्मू-कश्मीर: सेना के वाहन का दर्दनाक हादसा, 10 की मौत

oasisadmin

बारामूला में सुबह भूकंप के हल्के झटके

oasisadmin

Leave a Comment