देश के इन ‘Money Museum’ को देख रह जाएंगी आंखें फटी की फटी

Spread the love

पैसा किसे पसंद नहीं है। कई लोग मानते हैं कि पैसा है तो सब कुछ है। लेकिन सच तो यह है कि पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। हां, लेकिन आज जिसके पास पैसा है, वह अपनी जिंदगी ऐशो आराम से काट सकता है। लेकिन क्‍या आपने कभी पैसों से भरा कमरा देखा है। कैसा हो, अगर आपको पैसों की दुनिया के बीच कुछ वक्‍त बिताने का मौका मिले। यह सब सच हो सकता है। पैसों के प्रति लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए दुनिया में कई मनी म्यूजियम बनाए गए हैं। ये सभी म्यूजियम न केवल युवाओं को पैसों का मूल्‍य सिखाते हैं, बल्कि मुद्रा और सिक्‍कों से जुड़ी शिक्षा भी प्रदान करते हैं।
यहां आकर लोग पैसों के इतिहास से रूबरू हो सकते हैं। म्‍यूजियम को केवल देखनाभर ही काफी नहीं है, बल्कि यहां पर आयोजित होने वाली वर्कशॉप में भी शामिल होने का मौका मिलता है। इन वर्कशॉप में विभिन्न मुद्राओं और पैसों के इतिहास के बारे में बताया जाता है। तो आइए जानते हैं दुनिया में बने विभिन्‍न मनी म्‍यूजियम के बारे में।

ऑस्ट्रेलियाई मुद्रा नोटों का संग्रहालय देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में ऑस्ट्रेलियाई मुद्रा की कहानी बयां करता है। 1960 के दशक तक ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा कई बार बदली है। 1988 में, देश ने पॉलीमर करेंसी को अपनाया, जिसका आज उपयोग किया जा रहा है।

बैंक ऑफ जापान में स्थित मुद्रा संग्रहालय में सांस्कृतिक और आर्थिक परिवर्तनों का संग्रह किया हुआ है। जापान का 7वीं शताब्दी में ढले हुए सिक्कों के साथ एक लंबा इतिहास रहा है। जापान ने कई दशकों तक तांबे के सिक्कों का इस्तेमाल किया। बैंक ऑफ जापान में स्थित संग्रहालय में इस्तेमाल किए गए सभी पुराने सिक्कों का एक अद्भुत कलेक्‍शन है। चूंकि कई प्राचीन मुद्राएं चीन और अन्य एशियाई देशों से प्रभावित थीं, इसलिए इस संग्रहालय में सामग्री के रूप में उन देशों के मुद्राएं को भी संग्रहित किया गया है।

यह संग्रहालय मुंबई शहर के दक्षिण भाग में स्थित है। भारतीय रिजर्व बैंक का मानना है कि धन किसी देश की सांस्कृतिक विरासत का एक आंतरिक घटक है। भारत के इस संग्रहालय का उद्देश्य इस विरासत को संरक्षित करना है। इस संग्रहालय में 6वीं शताब्‍दी के सिक्‍के से लेकर 18वीं शताब्‍दों की कागजी मुद्रा को संग्रहित किया हुआ है। बता दें कि संग्रहालय दुनिया में प्राचीन मुद्रा का सबसे बड़ा संग्रह करता है।

जो लोग यात्रा नहीं कर सकते वे एक जगह बैठकर इस मुद्रा संग्रहालय की यात्रा कर सकते हैं। वैसे तो वर्चुअल मनी म्यूजियम का वर्जीनिया में अपनी जगह है। लेकिन यह पर्यटकों को ऑनलाइन विजिट की सुविधा भी देता है। फेडरल रिजर्व बैंक कोलोनियल अमेरिका से लेकर मॉर्डन संयुक्त राज्य अमेरिका तक मुद्राओं का अच्‍छा खासा प्रदर्शन करता है। इसमें दुनिया भर के अन्य देशों के पैसे से संबंधित कलाकृतियां, प्राचीन सिक्‍कों का संग्रह शामिल है।

ओटावा के मुद्रा संग्रहालय में दुनिया में कनाडा के पैसे और मुद्राओं का सबसे बड़ा संग्रह है। यह पूर्व-औपनिवेशिक काल से वर्तमान तक कनाडा की मुद्रा के विकास के बारे में बताता है। इस म्‍यूजियम में सबसे बड़ा आकर्षण यहां रखा तीन टन याप पत्थर है।

चीन मुद्रा संग्रहालय मुद्राओं के संग्रह, प्रदर्शनी और अध्ययन पर केंद्रित है। कई देशों की तरह चीन में सबसे पहले मुद्रा का पहला रूप cowry shell था, जिसका इस्तेमाल लगभग 4,000 साल पहले किया गया था। माना जाता है कि चीनियों ने 900 ईसा पूर्व में पहला धातु का सिक्का बनाया था, जो संग्रहालय में रखा हुआ है। धातु से बना यह सिक्का दुनिया के किसी भी अन्य धातु के सिक्के से पहले का बताया जाता है।


Spread the love

2 thoughts on “देश के इन ‘Money Museum’ को देख रह जाएंगी आंखें फटी की फटी

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »

You cannot copy content of this page

× How can I help you?